मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
क्षेत्रीय

पंजाब में भगवंत मान ने युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा, 25 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती को मिली मंजूरी

इंडिया वॉइस

पहली कैबिनेट में 25 हजार पदों पर भर्तियों को मंजूरी पुलिस में दस हजार अन्य विभागों में होंगी 15 हजार भर्तियां

Bhagwant Mann Cabinet Meeting
शेयर करें

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसमें से दस हजार भर्तियां पुलिस तथा 15 हजार अन्य विभागों में होंगी। भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के युवाओं से वादा किया था कि अगर वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो उनकी कैबिनेट की पहली बैठक में युवाओं के हित में फैसला लिया जाएगा।

चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में राज्य के सभी दस मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में लिये गए फैसलों के बारे में वीडियो संदेश जारी करते हुए भगवंत मान ने कहा कि इन भर्तियों से जहां युवाओं के रोजगार के द्वार खुलेंगे, वहीं सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों की कमी पूरी होगी और नए युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के विज्ञापन और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी होगी। मंत्रिमंडल ने आगामी विधान सभा सत्र में साल 2021-22 के लिए अनुदान के लिए अनुपूरक मांगें पेश करने की मंजूरी दे दी है। इस फ़ैसले से साल 2021-22 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ख़र्च किये गए अतिरिक्त खर्च के लिए बजट मुहैया करवाना है, ताकि बकाया देनदारियों को निपटाया जा सके।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार के साल 2021-22 के खर्च के लिए ग्रांट देने के लिए अनुपूरक मांगें विधान सभा में पेश की जानी ज़रूरी हैं, जिस कारण मंत्रिमंडल द्वारा यह मांगें पेश करने की मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने पंजाब विधान सभा में कार्य-विधि और कार्य संचालन के नियमों के अनुसार साल 2022-23 के लिए राज्य के एक अप्रैल, 2022 से 30 जून, 2022 तक के अनुमानित खर्च के विवरण (लेखा अनुदान) विधान सभा में पेश करने की मंज़ूरी दे दी है।

शेयर करें