मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पटियाला हिंसा के मास्टरमांइड परवाना समेत छह गिरफ्तार

डीसी का दावा, बगैर मंजूरी हुआ था कार्यक्रम

शेयर करें

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। परवाना, दमदमी टकसाल के राजपुरा विंग का अध्यक्ष है। परवाना को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। पटियाला रेंज के आई एमएस छीना ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पटियाला में हुई हिंसा के दौरान सिख गरमपंथियों को बरजिंदर सिंह परवाना तथा हिंदू गरमपंथियों को हरीश सिंगला ने लीड किया था। पुलिस दोनों आरोपितों और उनके मुख्य सहयोगियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

छीना ने बताया कि सिंगला के साथी शिवसेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान शंकर भारद्वाज के अलावा हिंदू नेता अश्वनी कुमार उर्फ गग्गी पंडित निवासी बहादुरगढ़ पटियाला के अलावा शिव देव निवासी गांव बाल सिकंदर जिला फतेहगढ़ साहिब, दविंदर सिंह निवासी जींद हरियाणा राजिंदर सिंह निवासी समाना पटियाला को गिरफ्तार कर लिया है। पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि शुक्रवार को निकाली गई दोनों रैलियों की जिला प्रशासन की तरफ से मंजूरी नहीं ली गई थी, इनके आवेदन को प्रशासन ने खारिज कर दिया था। खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने के लिए हरीश सिंगला ने जिला प्रशासन से मंजूरी मांगी थी, वहीं दूसरे गुट ने भी खालिस्तान के हक मार्च निकालने के लिए मंजूरी मांगी थी।

हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना कई मामलों में वांछित है। उस पर चार केस दर्ज हैं। राजपुरा के गुरु गोबिंद सिंह नगर का रहने वाला परवाना ही भीड़ को काली माता मंदिर के बाहर इकट्ठा करने व उसे भड़काने का आरोपित है। आईजी छीना ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए कुल बीस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें लगातार छापे मार रही हैं।

शेयर करें