मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बड़ी खबर

पंजाबी सिंगर बब्बू मान को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, बड़ाई गई सुरक्षा

इंडिया वॉइस

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक और पंजाबी सिंगर की जान को खतरा। पंजाबी सिंगर बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी. पंजाब के नामी गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप की तरफ से सिंगर को फोन कॉल के ज़रिए ये धमकी मिली है.

शेयर करें

Babbu Maan Death Threat: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक और पंजाबी सिंगर की जान को खतरा। पंजाबी सिंगर बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी. पंजाब के नामी गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप की तरफ से सिंगर को फोन कॉल के ज़रिए ये धमकी मिली है. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही एहतियातन मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बब्बू मान के घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है.

आपको बता दें कि फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सिंगर बब्बू मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

इसी साल हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या
आपको बता दें कि पंजाब में इसी साल 29 मई को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के लिए पुलिस ने गोल्डी बराड़ को मूसेवाली की हत्या का मास्टरमाइंड बताया था. पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किए अपनी चार्जशीट में कहा कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई आपस में सिग्नल ऐप के ज़रिए बातचीत किया करते थे. इस घटना के बाद पंजाब में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठे थे.

शेयर करें