मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

मीडिया से बात करने पर राणा दंपत्ति पर लटकी कोर्ट की कार्यवाही की तलवार

रविवार को अस्पताल के बाद पत्रकारों से वार्ता कर उद्धव सरकार पर साधा निशाना

navneet rana
शेयर करें

मुंबई : अमरावती की निर्दलीय महिला सांसद नवनीत राणा और विधायक पति रवि राणा फिर कानूनी पेंच में उलझते नजर आ रहे हैं। राणा दंपत्ति पर कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इस मामले में उन पर फिर से कार्रवाई की तलवार लटक रही है। दरअसल, सांसद नवनीत राणा और विधायक पति रवि राणा को मुंबई सत्र न्यायालय ने सशर्त जमानत दी है। इन शर्तों के मुताबिक दंपत्ति को मीडिया से बात करने से रोक गया है। रविवार को नवनीत राणा ने लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अस्पताल के बाहर ही मीडिया से बातचीत की। इस दौरान राणा दंपत्ति ने फिर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा।

राणा का इस तरह मीडिया से बात करना सत्र न्यायालय की शर्तों का उल्लंघन है। ऐसा करने पर कोर्ट राणा दंपत्ति की जमानत रद्द कर सकती है। अब राणा दंपत्ति के बयानों की पुलिस जांच करेगी। इसके बाद आपत्तिजनक पाए जाने पर उनकी जमानत अर्जी रद्द की कोर्ट में इी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार शिवसेना अब इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में है। यदि ऐसा होता है तो राणा दंपत्ति की मुश्किलें बढ़ फिर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती के बाद शिव सैनिकों ने मुंबई में उनके घर का घेराव किया था। बाद में पुलिस ने 23 अप्रैल को भड़काऊ बयान देने, धार्मिक और सामाजिक दरार पैदा करने के आरोप में राणा दंपति को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें 13 दिन बाद मुंबई सत्र न्यायालय से कुछ शर्ताें के साथ जमानत दी थी।

शेयर करें