मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

रांची जिला जिम एसोसिएशन ने राज्य सरकार के फैसले का किया विरोध

इंडिया वॉइस

उन्होंने कहा कि जिम भी समाज में लोगों को फिट रखने में अहम भूमिका निभाता है, ना कि लोगों में बीमारी बांटता है। इसके बाद भी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते आयी है।

gym
शेयर करें

रांची : जिला जिम एसोसिएशन ने राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रभात सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार द्वारा जिम को सबसे पहले बंद कर अंतिम में खोला जाता है। परिणाम स्वरूप जिम आनर्स पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जिम भी समाज में लोगों को फिट रखने में अहम भूमिका निभाता है, ना कि लोगों में बीमारी बांटता है। इसके बाद भी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते आयी है। दूसरी ओर बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, पार्लर आदि को खुला रहने दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सरकार द्वारा वीक टारगेट समझकर इस पर प्रहार किया जा रहा है ताकि लोगों को लगे सरकार कुछ कर रही है। बिना किसी प्रमाण के जिम को ही बंद करना कि जिम कोरोना का वाहक है, यह उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सरकार से आग्रह करती है कि हमारे साथ बार बार सौतेला रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए। क्योंकि, अब हमारे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। हमें भी एक लोकतांत्रिक देश में होने के नारे रोजगार का समान अवसर मिलना चाहिए। सरकार से आग्रह है कि जैसे अन्य व्यवसाय को कोरोना काल में कुछ शर्तों के साथ व्यवसाय करने की अनुमति है, हमें भी मिलनी चाहिए।

शेयर करें