मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
झारखंड

हेमंत सोरेन मामले की जांच सीबीआई से कराने पर आज सुप्रीम कोर्ट दे सकता है बड़ा फैसला

Jharkhand News झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खदान लीज व शेल कंपनियों में निवेश मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच पर सुनवाई होने जा रही है। झारखंड सरकार इस मामले को सर्वोच्च न्यायलय के पास लेकर आई है।

शेयर करें

रांची, 20 मई 2022। Jharkhand News : झारखंड के सीएम पर खदान लीज अपने नाम पर लेने व शेल कंपनियों में अवैध कमाई को निवेश करने के आरोप का मामला अब सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंच चुका है। इस मामले की जनहित याचिका शिवशंकर शर्मा ने झारखंड के हाई कोर्ट में दायर की थी। साथ ही सीबीआई व केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की मांग की थी। झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की अध्यता वाली बेंच ने कहा कि ईडी ने इस मामले में कई दस्तावेज जमा किये हैं, अतः यह मामला जनहित का बनता है। फिलहाल इस मामले को झारखंड सरकार द्वारा सुप्रीम  कोर्ट लाया गया है, जहां पर आज इस मामले की सीबीआई जांच पर सुनवाई होने वाली है।

हेमंत सोरेन का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, जिसमें सरकार की पक्ष से सुप्रीम कोर्ट के बड़े अधिवक्ता कपिल सिब्बल पैरवी कर रहे हैं। पत्थर खनन पट्टा व शेल कंपनियों में निवेश के मामले में झारखंड के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल विशेष अनुमति याचिका व एसएलपी पर जल्द सुनवाी के लिए कोर्ट में गुरुवार को मेंशन किया गया है। सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि ईदी प्रतिवादियों को बिना दस्तावेज दिये हाईकोर्ट में सीलबंद कर जमा करा दिया है। इन दस्तावेजों को हाईकोर्ट ने अपने रिकॉर्ड में चढ़ा दिया है, जबकि इस मामले इतनी जल्दबाजी की जरूरत नहीं हुई ।

 

टैग: Supreme Court
शेयर करें