मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बायोपिक फिल्मों से रणवीर सिंह का तौबा, फिल्म ’83’ के असफलता के बाद लिया निर्णय, मेघना गुलज़ार के फिल्म को ठुकराया

इंडिया वॉइस

रणवीर ने मेघना गुलज़ार की "सैम मानेकशॉ" सहित कई बायोपिक प्रस्तावों को ठुकरा दिया, मेघना गुलज़ार की इस फील को अब विक्की कौशल कर रहे हैं

शेयर करें

1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित कबीर खान की फिल्म ’83’ के फ्लॉप होने के बाद रणवीर सिंह ने निर्णय लिया है कि अब वो बायोपिक मूवीज नहीं करेंगे। इस फिल्म के लिए रणवीर ने मेकर्स से मोटी रकम भी ली थी और प्रॉफिट में से भी उन्हें हिस्सा मिलना था। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी फिल्म के निर्माताओं में से एक थीं, उन्होंने फिल्म में  कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया था। लेकिन, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 73 करोड़ रुपए का नेट कारोबार किया है, ऐसे में प्रॉफिट बिज़नेस करने के लिए इसे 173 करोड़ और कमाने पड़ेंगे।

विक्की कौशल ने ली रणवीर की जगह  

अभिनेता रणवीर सिंह ने इससे भी पहले कई बायोपिक फिल्में दी हैं। जैसे भसांली की बाजीराव मस्तानी और पद्मावत। रणवीर ने मेघना गुलज़ार की “सैम मानेकशॉ” सहित कई बायोपिक प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। मेघना गुलज़ार की इस फील को अब विक्की कौशल कर रहे हैं।

यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार और करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रणवीर की आगामी दो फिल्में हैं। इन फिल्मों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है, और रणवीर ऐसे ही किरदार करना चाहते हैं। ऐसा लगता है, फिल्म 83 के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें फिल्म में वास्तविक जीवन के किरदारों के लिए कड़वी दवाई दे दी गयी है।

शेयर करें