मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

Rape Victim Girl : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

इंडिया वॉइस

शिकायत के मुताबिक पीड़िता के पेट में कई बार तेज दर्द हुआ पर उसने किसी से जिक्र नहीं किया। ज्यादा दर्द होने पर 25 जनवरी को उसे अस्पताल ले जाया गया। तब डॉक्टर ने बताया कि वो गर्भवती है। 3 दिन पहले उसने बेटे को जन्म दिया।

Rape victim girl gives birth to son
शेयर करें

हिसार , 30 जनवरी। दुष्कर्म पीड़ित एक किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। इस मामले से प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। हिसार पुलिस ने आनन-फानन में जिले के एक ईंट भट्टे के ड्राइवर राकेश उर्फ काकू के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता का परिवार फिलहाल भिवानी में रह रहा है। इस पूरी घटना के संबंध में हिसार पुलिस को पीड़ित परिवार ने शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक किशोरी अपने परिवार के साथ अप्रैल 2021 में हिसार के एक भट्ठे पर काम करती थी। भट्ठे के ड्राइवर राकेश उर्फ काकू ने उसके साथ झुग्गी के बाहर रात को दुष्कर्म किया था। जिसके बाद राकेश वहां से भाग गया। कुछ दिन बाद पीड़ित और उसके परिवार ने भी भट्ठा छोड़ दिया और भिवानी के एक ईंट भट्ठे पर चले गए और वहां रहने लगे।

पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म

शिकायत के मुताबिक किशोरी के पेट में कई बार तेज दर्द हुआ पर उसने किसी से जिक्र नहीं किया। ज्यादा दर्द होने पर 25 जनवरी को उसे अस्पताल ले जाया गया। तब डॉक्टर ने बताया कि वो गर्भवती है। 3 दिन पहले उसने बेटे को जन्म दिया। हिसार पुलिस का कहना है कि ड्राइवर राकेश उर्फ काकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

टैग: haryana
शेयर करें