मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में अगले हफ्ते बिगड़ेगा मौसम, होगी बारिश, 23 जनवरी से बढ़ने लगेगी ठंड,IMD ने जारी किया अलर्ट

इंडिया वॉइस

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. जबकि दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है .

शेयर करें

उत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है.

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़त देखी जा रही है. लेकिन बारिश और आसमान में बादल एक बार फिर ठंड बढ़ा सकती है. आईएमडी वैज्ञानिक एसएस रॉय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. जबकि दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. एसएस रॉय ने कहा कि  अभी तापमान में गिरावट है जो अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा. हालांकि अगले हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान गिरेगा.

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

ताजा मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज यानी 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. वहीं 24 जनवरी से 26 जनवरी में तापमान में बढ़त के साथ ये 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री पहुंच सकता है. हालांकि इन दिनों में आसमान में बादल और बारिश की संभावना बनी हुई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जो 24 जनवरी को बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

शेयर करें