मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

कोरोना का खौफ, बिहार में बंद किया गया RJD कार्यालय

इंडिया वॉइस

राजद प्रवक्ता के अनुसार राजद में कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी संक्रमित नहीं पाया गया है। तीसरी लहर को देखते हुए राजद कार्यालय को बंद किया गया है।

RJD Office
शेयर करें

पटना : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जदयू कार्यालय के बाद अब पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। राजद कार्यालय को बंद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर किया गया है।

राजद प्रवक्ता के अनुसार राजद में कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी संक्रमित नहीं पाया गया है। तीसरी लहर को देखते हुए राजद कार्यालय को बंद किया गया है। बाहर से आये कुछ लोगों ने जब जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसलिए प्रदेश कार्यालय को बंद कर दिया गया है। अगर किसी कार्यक्रम या बैठक की जरूरत होगी तो उसे दो चार लोगों की उपस्थिति में पूरा किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कोरोना संक्रमण के खतरे और कुछ कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद जदयू का पटना कार्यालय भी बंद किया गया था। बाद में दिल्ली स्थित कार्यालय भी बंद कर दिया गया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार विधानसभा को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा बिहार सरकार के कई कर्यालय को भी आधी उपस्थिति के साथ चलाया जा रहा है।

शेयर करें