मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

Watch : झारखंड में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की हत्या पर गर्म हुई सियासत, रघुबर दास ने कही ये बड़ी बात

इंडिया वॉइस

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मृतक रुपेश पांडे को श्रद्धांजली अर्पित की है और साथ ही उनके परिजनों से मुलाक़ात कर के उनको सांत्वना दिया है।

Raghubar Das
शेयर करें

झारखण्ड के हजारीबाग में 6 फरवरी को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में दो समुदायों की झड़प में 17 वर्षीय एक  युवक रुपेश कुमार की हत्या को लेकर झारखण्ड में सियासी घमासान ज़ारी है। जगह-जगह पर उनको श्रद्धांजली देने के लिए जुलूस भी निकाला गया, साथ ही विपक्ष और रुपेश के परिजनों की यह मांग है कि रूपेश के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। वहीँ कई विधायकों ने ट्विटर पर भी रुपेश के हत्यारों को फांसी देने और रुपेश के परिजनों को न्याय दिलाने की बात की है। भाजपा विधायक और अन्य कई संगठन इसको लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मृतक रुपेश पांडे को श्रद्धांजली अर्पित की है और साथ ही उनके परिजनों से मुलाक़ात कर के उनको सांत्वना दिया है। रघुबर दास ने ट्वीट कर के लिखा है कि, भाजपा कार्यकर्ता चंदा जमा कर दिवंगत रूपेश के परिजनों का सारा कर्ज चुकाएंगे। भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मामले में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही। अपराधियों को ढील देने और हमारे लोगों को तंग करने की कोशिश भी न करे प्रशासन।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद झारखण्ड के चार जिलों में इन्टरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया था। बाद में फिर उसे चालू भी कर दिया गया था। हजारीबाग के एसपी ने बताया कि इस मामले के सम्बन्ध में चार लोगों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौबे ने यह दावा किया कि जिस युवक की जुलूस के दौरान के हत्या हुई थी उसका जुलूस से किसी भी प्रकार का सम्बन्ध नहीं था उसकी हत्या किसी पुराने विवाद को लेकर हुई थी। जब उनसे यह पूछा गया कि इस युवक की हत्या कैसे हुई इस पर उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है।

वहीँ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से इस घटना के बाद हेमंत सोरेन पर निशाना साधती हुई दिखाइ दे रही है रघुबर दास ने इसी सम्बन्ध में ट्वीट कर के लिखा है, हेमंत सरकार के आने के बाद से राज्य में जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मनोबल बढ़ा है। चाईबासा नरसंहार, लोहरदगा दंगे, कोरोना के दौरान हिंदपीढ़ी में तनाव, दो सालों में 10 से अधिक मॉब लिंचिंग की घटनाएं इसी का प्रमाण है।

 

 

 

 

 

शेयर करें