मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Russia Ukraine War : कीव पर कब्जे की कोशिश में रूस, देश छोड़ने से यूक्रेनी राष्ट्रपति का इनकार, अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया

इंडिया वॉइस

अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि यहां युद्ध चल रहा है। मुझे गोला बारूद चाहिए, यात्रा नहीं।

शेयर करें

कीव, 26 फ़रवरी। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तीसरे दिन भी युद्ध की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। रूस अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश में है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने देश छोड़ने से साफ इनकार कर अमेरिकी प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा बढ़ा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग तेज हो गई है। अब लड़ाई यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कों तक देखी जा रही है। रूस कीव के आसपास के एयर स्ट्रिप पर कब्जा करना चाह रहा है। यूक्रेन का दावा है कि रूस इन प्रयासों में बार-बार नाकाम हो रहा है। रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज करते हुए जल्द ही कीव पर कब्जा करना चाहती है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चारों तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही थी। अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा।

मुझे गोला बारूद चाहिए, यात्रा नहीं- यूक्रेन के राष्ट्रपति

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने को कहा था, लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया। अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि यहां युद्ध चल रहा है। मुझे गोला बारूद चाहिए, यात्रा नहीं। वो अपने देशवासियों को युद्ध की विभीषिका से जूझता छोड़कर जाने को तैयार नहीं हुए। इसे लेकर अमेरिकी अधिकारी ने जेलेंस्की को जोशीला व्यक्ति बताया।

शेयर करें