मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान खान को दी गई Y+ सिक्योरिटी

इंडिया वॉइस

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा को वाई प्लस श्रेणी में बढ़ा दिया है। अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी सुरक्षा कवर दिया गया है।

शेयर करें

Salman Khan death threats: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फिल्मी सितारों पर भी खतरा मंडराने लगा है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा को वाई प्लस श्रेणी में बढ़ा दिया है। अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी सुरक्षा कवर दिया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान(Salman Khan) को महाराष्ट्र सरकार द्वारा Y+ सुरक्षा(Y+ Security) कवर दिया गया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से अभिनेता को जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि, गैंगस्टर की ओर से मिली धमकियों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता की सुरक्षा में इजाफा करने का निर्णय लिया है। इसी तरह, अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी श्रेणी सुरक्षा कवर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान और उनके पिता, लेखक सलीम खान को इस साल जून में एक धमकी पत्र भेजा गया था। पत्र में सलमान और सलीम को ‘मूसवाला’ करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद, मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया, जिनमें से कई ने सलमान को निशाना बनाने की साजिश रचने की बात कबूल की।

भाईजान को अब तक मुंबई पुलिस से नियमित पुलिस सुरक्षा दी जाती थी। सलमान को अब Y+ सुरक्षा कवर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि उनके पास हर समय चार सशस्त्र सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इसी तरह, अक्षय कुमार को अब एक्स-श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी, जिसका अर्थ है कि उनकी सुरक्षा में पाली में तीन सुरक्षा अधिकारी होंगे। अनुपम खेर को भी उतनी ही सुरक्षा दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा का खर्च सेलेब्स वहन करेंगे।

शेयर करें