मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः ट्रांसपोर्ट नगर में करंट से दुकानदार की मौत, परिजनों में कोहराम

Rakesh

रामनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर पार्ट्स एवं टायर विक्रेता की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला टाउन हाल निवासी सुऐब की ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर पार्ट्स एवं टायर की दुकान थी।

electric shock
शेयर करें

रामनगर। रामनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर पार्ट्स एवं टायर विक्रेता की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला टाउन हाल निवासी सुऐब की ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर पार्ट्स एवं टायर की दुकान थी।

पड़ोसियों का कहना था कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच अचानक दुकान में करंट आने से उसकी चपेट में आ गए। चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोस के दुकानदार भी उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान करंट ने दो लोगों को झटका मारकर दुकान से बाहर फेंक दिया। दोनों लोग मामूली रूप से झुलस गए।

इसके बाद सुऐब को रामनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ट्रांसपोर्ट नगर के कई दुकान स्वामियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बिजली के तार झूल रहे हैं। जिससे कभी भी भविष्य में कोई और भी घटना घटने की आशंका है।

टैग: Death
शेयर करें