मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

ब्वॉयफ्रेड आशीष संग जीवन की डोर में बंधीं सोनाली सहगल

Rakesh

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी में कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे शामिल हुए। सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने बुधवार को सात फेरे लिए।

SONALI
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई है। वहीं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हुई।

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी में कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे शामिल हुए। सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने बुधवार को सात फेरे लिए। जिसकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोनाली ने अपनी शादी में पिंक और सिल्वर कलर की हैवी साड़ी पहनी हैं। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ा और उसके साथ कलीरें भी पहने। एक्ट्रेस ने अपना लुक डायमंड नेकलेस और माथे पर एक प्यारा सा टीका लगाकर पूरा किया है। दुल्हन के इस लुक में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कार्तिक भी शादी में हुए शामिल

सोनाली के दूल्हे आशीष ने ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ पिंक पगड़ी पहनी थी।जिसमें काफी डैशिंग लग रहे थे। ये तस्वीरें सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।जिसमें वह गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें कि सोनाली के साथ प्यार का पंचनामा के साथ करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक  भी उनकी शादी में शामिल हुए। इसके अलावा एक्ट्रेस चाहत खन्ना भी सोनाली और आशीष की शादी में शामिल हुईं। सोनाली की शादी में उनकी दोस्त और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी शामिल हुईं थी।जिन्होंने व्हाइट लहंगा कैरी किया था।

सोनाली सहगल शादी के लहगें में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पंसद कर रहे थे। इसके साथ ही लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे थे।

शेयर करें