मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सोनू निगम और उनका परिवार भी आया कोरोना की चपेट में, दुबई में करवा रहे इलाज

इंडिया वॉइस

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी और बेटा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोनू निगम ने बताया कि वे लोग इस समय दुबई में हैं। उन्हें सुपर सिंगर 3 के शूट और भुवनेश्वर में परफॉर्मेंस के लिए भारत आना था जिसके चलते उन्होंने कोविड टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

शेयर करें

पूरी दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का कहर शिखर पर है। भारत में भी कोरोना की तीसरी लहर ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। कोरोना के नए रूप ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड में भी बड़ी संख्या में सेलेब्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड के वर्सेटाइल सिंगर सोनू निगम और उनका परिवार भी इसकी चपेट में आ गया है। सोनू और उनका परिवाार इस समय दुबई में है और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है।

Sonu Nigam and his family test positive for Covid-19 in Dubai

सोनू निगम (Sonu Nigam) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी और बेटा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोनू निगम ने बताया कि वे लोग इस समय दुबई में हैं। उन्हें सुपर सिंगर 3 के शूट और भुवनेश्वर में परफॉर्मेंस के लिए भारत आना था जिसके चलते उन्होंने कोविड टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्होंने तीन- चार बार टेस्ट करवाया और हर बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोनू निगम ने कहा कि हालांकि उन्हें ऐसा लग नहीं रहा है कि उन्हें कोविड हुआ है और वह बिल्कुल ठीक महसूस कर हैं। सिंगर ने कहा कि उन्हें लगता है कि धीरे- धीरे लोग इसके साथ जीना सीख लेंगे।

Sonu Nigam: Dubai has become my second home now

सोनू निगम ने वीडियो में आगे कहा कि कोरोना वायरस की इस वेव में लाखों-करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसे लेकर लोगों को डरना नहीं चाहिए लेकिन सतर्क रहना चाहिए क्योंकि यह बहुत ज्यादा जल्दी फैल रहा है। सिंगर ने कहा कि उन्हें उन लोगों के लिए बुरा लगता है जिनका काम कोरोना वायरस के चलते पिछले दो साल से नहीं हो पा रहा है।

Sonu Nigam

सोनू निगम ने कहा कि वह पिछले डेढ़ महीने से अपने बेटे नीवान से नहीं मिले थे, लेकिन उसके साथ समय बिताना चाहते थे। लेकिन अब कोरोना के चलते उन्हें आइसोलेट होना पड़ रहा है इसलिए अब वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे क्योंकि उनके बेटे नीवान, पत्नी मधुरिमा निगम और साली को भी कोरोना हो गया है। वीडियो के आखिर में उन्होंने मजाक में हैप्पी कोविड फैमिली कहते हुए लोगों को अपना बहुत ध्यान रखने की सलाह दी है।

 

शेयर करें