मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

रफ्तार की मारः ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच की जान गई

Rajni

यूपी के देवरिया जिले में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

car accident
शेयर करें

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार रूद्रपुर से मैरवा जा रहे थे, इसी दौरान भाटपाररानी के पास तेज रफ्तर ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये सभी एक ही परिवार के हैं। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल के समीप बनकटा की तरफ से आ रहे ट्रक व मझौलीराज की तरफ से जा रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार एक तीन वर्षीय बालिका व चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हैं। अस्पताल पर पहुंचे एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

शेयर करें