मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं की बस पर गिरा पत्थर, महिला की मौत

Rakesh

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन पर बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली। जबकि एक युवक घायल हो गया।

victim's family
शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन पर बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को देहरादून रेफर कर दिया गया है।

बताते चलें कि यमुनोत्री रोड़ के डबरकोट में लगातार भारी बारिश से पहाड़ी से पत्थरों का गिरना खतरे का सबब बना हुआ है। तीन सप्ताह पहले भी उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

बस में सवार थे कुल 17 श्रद्धालु 

बुधवार सुबह यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही बस पर पत्थर गिरने से हैदराबाद निवासी पायल (30) की मौत हो गई। जबकि मुंबई का युवक कृष्णा घायल हो गया। जिसे देहरादून रेफर कर दिया गया। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। बस में कुल 17 श्रद्धालु सवार थे।

शेयर करें