मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
झारखंड

झारखंड विधानसभाः 11697 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन 12 दिसंबर तक स्थगित

Desk

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11697 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर पेश किया। ये बजट चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट है इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

jharkhand assembly
jharkhand assembly
शेयर करें

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11697 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर पेश किया। ये बजट चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट है इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

बता दें कि सदन राज्यपाल अपने अभिभाषण के जरिए सरकार के कार्य योजना की जानकारी सदन को दी। इसमें हर उन विषयों का जिक्र था जिसको गठबंधन ने अपने सात गारंटी में लाया था। अभिभाषण के जरिए गवर्नर ने यह बातें कहीं की सरना धर्म कोड केंद्रीय गृह विभाग में लटका हुआ है। तो वहीं सदन में शामिल होने पहुंचे विधायकों ने सदन से बाहर निकाल कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

इसके साथ में ही CGL exam  को लेकर एक बार फीर हंगामा हुआ.. बीजेपी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की तो सत्ता पक्ष ने इसे प्रपंच बता दिया और कहा कि अगर बीजेपी के पास सबूत है तो सामने रखे इसके बाद जांच कराई जाएगी। झारखण्ड में बीते दिन हजारीबाग में छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। इस उबाल को लेकर सरकार भी सचेत है। ऐसे में हेमन्त सरकार चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने में जुटी हैं।साथ ही  सत्ता पक्ष के विधायक सियासी बयान करने से भी नहीं चुक रहे हैं।

ऐसे में अब देखना ये है की झारखंड की हेमंत सरकार चुनाव के समय में किये गए अपने साथ वादों को पूरा करने में कितनी सफल हो पाती है और बीजेपी हेमंत सरकार को इन्ही मुद्दों पर घेरने में कितना सफल हो पाती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

शेयर करें