मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोच्च, यह सब पर लागू होता हैः गृहमंत्री

Rakesh

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बहुत ही शर्मनाक बात कह रहे हैं। देश के साथ खिलवाड़ करने वाले को इस तरह से शह देना, यह देश हित में नहीं है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, उतनी कम है।

home minister haryana anil vij
शेयर करें

अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बहुत ही शर्मनाक बात कह रहे हैं। देश के साथ खिलवाड़ करने वाले को इस तरह से शह देना, यह देश हित में नहीं है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, उतनी कम है।

श्री विज पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान, कि, भाजपा की गलत नीतियों के कारण संसद की सुरक्षा में चूक हुई है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। मुफ्ती महबूबा के बयान कि 370 पर जो फैसला आया है, उसके संबंध में हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि उन्होंने किसी भी संवैधानिक संस्था को माना नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोच्च होता है और सब पर लागू होता है। अब वह मानें या ना मानें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अब यह टूट नहीं सकता। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपने देखने में क्या हर्ज है, सपने देखने में ना कोई जीएसटी लगता है,ना इनकम टैक्स लगता है और ना ही किसी प्रकार की एक्साइज ड्यूटी लगती है।

आम आदमी पार्टी को कहा कि बेशक सपना देखती रहे, लेकिन जनता उन्हें जहां-जहां पर है, वहां से उखाड़ने का काम कर रही है। श्री विज ने पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए चुनाव के संबंध में कहा कि इन चुनावों में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हो गई है और अब यह आम आदमी पार्टी ना होकर जमानत जब्त पार्टी बन गई है।

टैग: Supreme Court
शेयर करें