मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा – आपसी फूट के कारण कमजोर हुई कांग्रेस

इंडिया वॉइस

शिंदे ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद इसके परिणामों का विश्लेषण करते हुए एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़ा किया है।

Sushil Kumar
शेयर करें

मुंबई : पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कांग्रेस आपसी फूट की वजह से कमजोर हुई है। उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी फिरसे देश में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

शिंदे ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद इसके परिणामों का विश्लेषण करते हुए एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस के बहुमत की सरकार थी, लेकिन चुनाव से 6 माह पहले वहां नेतृत्व परिवर्तन किया गया। नेताओं के आपसी टकराव और जिन्हें बाद में नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई, उसे राज्य की वास्तविक स्थिति का पता न होना पार्टी की पराजय का कारण बना। पंजाब में किसानों के रोष को भी कांग्रेस नेतृत्व भुना नहीं सका।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि कांग्रेस ने इस तरह की विपरीत परिस्थितियों का कई बार सामना किया है, लेकिन हर बार सोनिया गांधी ने उसका डटकर सामना किया। कांग्रेस सभी धर्म तथा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर आगे जाएगी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

शेयर करें