1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सुष्मिता जैसा कोई नहीं ! दो बेटियों के बाद गोद लिया एक बेटा, मासूमियत देख नजर नहीं हटा पाएंगे आप

सुष्मिता जैसा कोई नहीं ! दो बेटियों के बाद गोद लिया एक बेटा, मासूमियत देख नजर नहीं हटा पाएंगे आप

सुष्मिता सेन जल्द ही अपने बेटे को लेकर आधिकारिक ऐलान कर सकती हैं। इससे पहले सुष्मिता सेन की दो बेटियां अलीसा और रेने भी हैं

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हाल ही खुद से 15 साल छोटे बायफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन ने एक बेटे को गोद लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुष्मिता सेन और उनकी दो बेटियों के साथ तीसरा छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है। वीडियो में पूरी फैमिली काफी खुश नजर आ रही है।

पढ़ें :- INDIA Alliance March : हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव समेत कई नेता, आकाशवाणी भवन के परिसर में धरने पर बैठे राहुल गांधी

हालांकि, सुष्मिता सेन ने अभी तक तीसरे बच्चे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह छोटा बच्चा सुष्मिता सेन का ही गोद लिया हुआ बेटा है। पीली टीशर्ट और ब्लू जींस और रेड मास्क में यह बच्चा कैमरे की तरफ हैरत होकर देखता है। माना जा रहा है कि सुष्मिता सेन जल्द ही अपने बेटे को लेकर आधिकारिक ऐलान कर सकती हैं ।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुष्मिता सेन की दो बेटियां अलीसा और रेने भी हैं। सबसे पहले उन्होंने 25 साल की उम्र में बेटी रेने को और फिर उसके कुछ समय बाद उन्होंने दूसरी बेटी अलीसा को एडॉप्ट किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com