मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

तेजप्रताप यादव ने दिया उपेन्द्र कुशवाहा को RJD में आने का दिया न्योता

इंडिया वॉइस

तेजप्रताप ने कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा राजद के प्रति नरम हो गये हैं। इसलिए वे राजद से जुड़ सकते हैं।

tej pratap yadav
शेयर करें

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को राजद में आने का न्योता दिया है। तेजप्रताप ने कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा राजद के प्रति नरम हो गये हैं। इसलिए वे राजद से जुड़ सकते हैं।

ज्ञातव्य है कि दो दिन पूर्व राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जातीय जनगणना और बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर जदयू का साथ देने की बात कही थी। इसके बाद राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने उपेन्द्र कुशवाहा की सराहना भी की थी।

अभी रविवार को ही राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि बिहार में कभी भी खेला हो सकता है, क्योंकि बिहार की जनता ने पहले भी खेला किया था। इस बार भी होगा। उन्होंने कहा कि राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। जातीय जनगणना और राज्य को विशेष दर्जे की बात पर राजद कुछ भी कर सकता है। यह पूरे बिहार की इच्छा है। जातीय जनगणना के मुद्दे पर राजद के वरिष्ठ नेता पहले ही सब कुछ साफ कर चुके हैं। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान में इन दोनों मामलों में सत्ताधारी दल सकारात्मक रुख नहीं रखते हैं। हालांकि, राजद के लिए यह मुख्य मुद्दा है।

शेयर करें