मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

वार-पलटवार : तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने केपीसीसी प्रमुख शिवकुमार की ‘चुनौती’ को किया स्वीकार, जानें क्या है पूरा मामला

इंडिया वॉइस

इसकी शुरुआत हुई जब खाताबुक के सीईओ और हाउसिंग डॉट कॉम के संस्थापक रवीश नरेश ने बुधवार, 30 मार्च को बेंगलुरु में खराब बुनियादी ढांचे के बारे में ट्वीट किया। तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने रवीश द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित किया और अपने ट्विटर पर लिखा, "अपना बैग पैक करें और हैदराबाद चले जाएं।

शेयर करें

तेलंगाना आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल से अपने शहरों यानी, हैदराबाद और बेंगलुरु के विकास को बेहतर रहने योग्य स्थान बनाने के बारे में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

इसकी शुरुआत हुई जब खाताबुक के सीईओ और हाउसिंग डॉट कॉम के संस्थापक रवीश नरेश ने बुधवार, 30 मार्च को बेंगलुरु में खराब बुनियादी ढांचे के बारे में ट्वीट किया। तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने रवीश द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित किया और अपने ट्विटर पर लिखा, “अपना बैग पैक करें और हैदराबाद चले जाएं। हमारे पास बेहतर भौतिक बुनियादी ढांचा और समान रूप से अच्छा सामाजिक बुनियादी ढांचा है। हमारा हवाई अड्डा सबसे अच्छे में से एक है।”

इसके बाद केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को केटीआर को चुनौती दी और ट्वीट किया, “मेरे दोस्त, मैं आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं। 2023 के अंत तक, कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने के साथ, हम भारत के सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में बेंगलुरु की महिमा को बहाल करेंगे।

मंत्री के टी रामा राव यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा, अन्ना, मैं कर्नाटक की राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानता और कौन जीतेगा लेकिन चुनौती स्वीकार करता हूँ, हमारे युवाओं के लिए रोजगार और हमारे महान राष्ट्र की समृद्धि के लिए हैदराबाद और बेंगलुरु को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने दें, आइए इन्फ्रा, आईटी और बीटी पर ध्यान दें, हलाल और हिजाब पर नहीं।

 

शेयर करें