मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

मस्ती के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ का लास्ट एपिसोड हुआ शूट

Rakesh

द कपिल शर्मा शो में बिंदू का रोल प्ले करने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूटिंग के आखिरी दिनों की तस्वीरें शेयर की हैं। सुमोना चक्रवर्ती की ओर से इंस्टा पर शेयर की गई तस्वीर में वे कृष्णा अभिषेक,कीकू शारदा और शो के अन्य क्रू सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं।

the kapil sharma
शेयर करें

मुंबई। कई सालों से लोगों के दिलों पर राज करने वाला और लोगों को खूब हंसाने  और गुदगुदाने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ अब ऑफ-एयर होने वाला है। शो की टीम ने सीजन का आखिरी एपिसोड गुरुवार को शूट किया।

वहीं ‘द कपिल शर्मा शो’ में बिंदू का रोल प्ले करने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूटिंग के आखिरी दिनों की तस्वीरें शेयर की हैं। सुमोना चक्रवर्ती की ओर से इंस्टा पर शेयर की गई तस्वीर में वे कृष्णा अभिषेक,कीकू शारदा और शो के अन्य क्रू सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, यह खत्म हो गया है। सुमोना ने आगे लिखा है हमारी सक्सेस के लिए रीयल टीम जिम्मेदार है। हमारे क्रिएटिव और राइटर, आप सभी को थैंक्यू। सुमोना ने एक और तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह पर्पल कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा एडिओस सीजन की आखिरी स्क्रिप्ट।

शेयर की तस्वीरें

वहीं कीकू शारदा ने भी सेट से सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा अभिषेक के साथ कुछ मजेदार तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तीनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। एक और वीडियो है जिसमें तीनों को आखिरी एपिसोड की शूटिंग के लिए अपने-अपने हिस्से में तैयार होते देखा गया।

एक दिन पहले कपिल शर्मा ने भी अर्चना पूरन सिंह के साथ मजेदार तस्वीरें शेयर की थी और बताया था कि ‘वह अपनी जर्नी पर टीकेएसएस की रानी को कैसे याद करेंगे। उन्होंने लिखा इस सीजन का आखिरी फोटोशूट ‘हमारे शो की रानी अर्चनापुरन सिंह के साथ। हम आपको यूएसए में मिस करेंगे मैम आपसे बहुत प्यार करता हूं।

अगले महीने टेलीकास्ट होगा बंद

बता दें कि द कपिल शर्मा शो जुलाई के पहले हफ्ते में टेलीकास्ट होना बंद हो जाएगा। इसे इंडियाज गॉट टैलेंट की ओर से रिप्लेस किया जाएगा। कथित तौर पर शिल्पा शेट्टी,किरण खेर और बादशाह शो के जज के रूप में लौटेंगे। इसे अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे।

वहीं अमेरिका में टीकेएसएस का पहला शो 8 जुलाई को है। कपिल शर्मा शो की स्टारकास्ट जल्द ही यूएस टूर के लिए रवाना होंगे। अर्चना पूरन सिंह के अलावा कृष्णा अभिषेक भी इसका हिस्सा  नहीं बनेंगे। हालांकि उनके बाद में शामिल होने की उम्मीद है।

टैग: entertainment
शेयर करें