मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

UP : कावड़ यात्रा में दुकानदार के नाम को लेकर मचा घमाशान, बरस रहा विपक्ष

up bureau

कांवड़ यात्रा के मार्गों पर दुकान के दुकानदार और अन्य कर्मियों का नाम और धर्म बताने का विवाद बढ़ता जा रहा है।

UP : कावड़ यात्रा में दुकानदार के नाम को लेकर मचा घमाशान, बरस रहा विपक्ष
शेयर करें

लखनऊ। कांवड़ यात्रा के मार्गों पर दुकान के दुकानदार और अन्य कर्मियों का नाम और धर्म बताने का विवाद बढ़ता जा रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है वहीं कुछ ढाबों और होटल से विशेष सम्प्रदाय के कर्मचारियों को निकाले जाने की खबर भी निकल कर सामने आ रही है। इधर कुछ हिन्दू संगठन मुजफ्फरनगर प्रशासन के फैसले का समर्थन भी कर रहे हैं।

दरअसल, बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने एक आदेश पारित किया था जिसके अनुसार फल की दुकान हो या ढाबा और होटल, सभी को बताना होगा कि, यह दुकान किसकी है। आदेश में यह भी कहा गग्या था कि, होटल और ढाबे के बाहर होटल मालिक और यहां खाना पकाने वाले लोगों का नाम लिखना जरूरी है जिससे कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों को यह पता चल सके कि,वे जहां से सामान या खाना ले रहे हैं वह किसकी दुकान है।

इस फैसले को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। RLD के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा , ‘उत्तर प्रदेश प्रशासन का दुकानदारों को अपनें दुकान पर अपना नाम और धर्म लिखनें का निर्देश देना जाती और सम्प्रदाय को बढ़ाआ देनें वाला कदम हेै प्रशासन इसे वापस लें यह गैर संवैधानिक निर्णय है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में प्रशासन द्वारा आदेश दिए जाने के बाद एक होटल से विशेष सम्प्रदाय के कुछ लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। होटल मालिक का कहना था कि, उसने पुलिस के कहने पर ऐसा किया है।

शेयर करें