मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘असिद मोदी माफी मांग लेते तो कोई दिक्कत नहीं’…

Rakesh

जेनिफर ने कहा है कि अगर असित मोदी माफी मांग लेते हैं तो वो फिर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है....एक इंटरव्यू में बात करते हुए जेनिफर ने कहा कि पहले यही लग रहा था कि इतना टाइम क्यों लग रहा है...असित ने मेरे नोटिस का रिप्लाई किया...बहुत ब्लेम गेम किया है....

ASIT MODI
शेयर करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सुर्खियों में

देशभर में हमेशा सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है….इस शो के प्रोड्यूसर असिद मोदी पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं…जिसको लेकर पिछले कई दिनों से कई लोगों के बयान सामने आ रहे हैं…दरअसल एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने असिद मोदी पर सेक्सुअल और मेंटल हैरेसमेंट के आरोप लगाए  थे…उन्होंने शो के मेकर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी…वहीं मुंबई पुलिस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर असित मोदी,ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है….

‘माफी मांग ले तो कोई दिक्कत नहीं’

वहीं अब जेनिफर ने कहा है कि अगर असित मोदी माफी मांग लेते हैं तो वो फिर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है….एक इंटरव्यू में बात करते हुए जेनिफर ने कहा कि पहले यही लग रहा था कि इतना टाइम क्यों लग रहा है…असित ने मेरे नोटिस का रिप्लाई किया…बहुत ब्लेम गेम किया है…उन्होंने दावा किया है कि’ मैनें नशे में मेल को-स्टार्स के साथ लड़ाई की…क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं मर्दों के साथ लडूंगी? मानती हूं कि कभी-कभी मैं ड्रिंक करती हूं… लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं शराब पीकर लड़ाई करती हूं…उन्होंने मनगढ़ंत बातें की हैं..उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कोई भी भेदभाव नहीं था और वो पूरी टीम के लिए फादर फिगर हैं’

‘एक्टर्स भी एक ही चीज बोल रहे हैं’

बता दें कि जेनिफर शो में मिसेज रोशन सोढ़ी को रोल निभा रही थीं…बीच में कुछ सालों के लिए दिलखुश रिपोर्टर ने उन्हें रिप्लेस किया था…हालांकि फिर बाद में दिलखुश ने शो छोड़ दिया और जेनिफर की री-एंट्री हुई….जेनिफर ने बात करते हुए बताया कि असित ने ये आरोप लगाया है कि दिलखुश प्रेग्रेंट थी और ये बात मुझे पता चल गई थी तो मैंने इस बात का फायदा उठाया  और शो में वापस आ गई…अगर् ऐसा  था तो उन लोगों ने मुझे शो पर वापस लिया क्यों था? और तो और दिलखुश उस समय प्रेग्रेंट नहीं थी…मैं लगातार उसके टच में हूं….अब तो और भी एक्टर्स सामने आ रहे हैं फिर भी वो एक ही चीज बोल रहे हैं…उन्हें समझ कैसे नहीं आ रहा है…

टैग: entertainment
शेयर करें