मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

इन चीजों से आपकी इम्यूनिटी पर जोर पड़ता है।

Avnish

क्या आप इन चीजों का सेवन करते है तो आज से ना कीजिए क्योंकि यह पहुंचा सकते है नुकसान।

immunity
शेयर करें

नई दिल्ली । हेल्दी रहना काफी जरूरी है क्योंकि जब आप हेल्दी रहोगे तब आप काम अच्छा कर पाओगे इसके लिए जरूरी है कि आप को कुछ ऐसा खाना होगा जिससे कि आप दिनभर अच्छे से काम कर पाए पर ताकत के लिए आपको कुछ ऐसी चीजे भी है जिनको छोड़ना काफी जरूरी है इसमें हम आपको यहीं बताने जा रहे है कि ऐसी कौन-सी चीजें है जो कि आपको नहीं खानी है आज से ही उसको ना बोलना है।

शुगर

ज्यादा शुगर यानि की चीनी खाने से वाइट ब्लड सेल्स कम हो जाती हैं, जिससे वह बीमारियों से नहीं लड़ पाती हैं और इससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता हैं।

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड देखने में जितना डिलीशियस लगता है उतना ही सेहत के लिए नुकसानदायक होता है इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा रहती है, इसके साथ ही इसमें आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स और अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा रहती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।

शराब

जैसा की हम सब जानते हैं की शराब लेने से पूरा शरीर खराब हो जाता है, ज्यादा मात्रा में शराब पीने से इम्यून सिस्टम पर काफी खराब असर पड़ता है और बहुत तरह के इंफेक्शन का भी सामना करना पड़ता है, इसके अलावा शरीर में इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है।

फ्राइड फूड

फ्राइड फूड में तेल की मात्रा अधिक होती है, जो खाने में स्वादिष्ट लगता है लेकिन सबसे खराब होता है, बहुत अघिक मात्रा मे फ्राइड फूड खाने से इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ने लगती है।

कैफीन का अघिक सेवन

कैफीन नींद को भगा देती है इसलिए आजकल हर कोई इसका सेवन करने लग गया है, लेकिन अघिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से स्लीप साइकिल खराब होती है और बॉडी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके कारण इम्यून सिस्टम जल्दी खराब हो जाता है।

शेयर करें