मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

5 साल से 12 साल के बच्चों को लगाई जाएगी कोरोना रोधी वैक्सीन, दवा नियामक ने दी दो वैक्सीन को मंजूरी

इंडिया वॉइस

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने स्वदेशी दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और बायोलॉजिकल ई की कोर्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी है।

covid-vaccine DSOE
Announcement will happen at railway, bus, metro stations if 100 crore vaccinations are done in the country
शेयर करें

नई दिल्ली : देश में अब 5 से 12 साल आयु वर्ग के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जा सकेगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने स्वदेशी दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और बायोलॉजिकल ई की कोर्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ सीडीएससीओ ने 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए जायकोव डी की दो डोज को मंजूरी दी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके कहा कि भारत की कोरोना से लड़ाई को अब और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सीडीएससीओ ने 6 से 12 साल के उम्र के बच्चों के लिए कोवैक्सीन, 5 से 12 साल के उम्र के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स और 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए दो डोज वाली जायकोव डी को आपात इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी दे दी है।

शेयर करें