मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बाघ ने महिला पर किया हमला, मौत

Rakesh

तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभाग के खटीमा के सुरई रेंज के अंतर्गत नवादिया सरपुड़ा से सटे जंगल में गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सुरई रेंज के अंतर्गत कंपार्टमेंट न. 14 से सटे गांव नवदिया सरपुरा में शोभावती नाम की महिला घर के पास जंगल में फ्रेश होने गई थी। वहीं घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

tiger
शेयर करें

खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभाग के खटीमा के सुरई रेंज के अंतर्गत नवादिया सरपुड़ा से सटे जंगल में गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। सुरई रेंज के अंतर्गत कंपार्टमेंट न. 14 से सटे गांव नवदिया सरपुरा में शोभावती नाम की महिला घर के पास जंगल में फ्रेश होने गई थी। वहीं घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

जब स्थानीय लोगों को पता लगा तो गांव के लोगों ने हल्ला किया फिर भी बाघ ने महिला को नहीं छोड़ा। बाद में वन विभाग की टीम ने बमुश्किल बाघ के चंगुल से मृतक महिला को छुड़ाया। इस मामले में सुचिता वर्मा एसडीओ वन विभाग खटीमा ने बताया कि सुरई रेंज के अंदर सतपुड़ा के जंगल में फ्रेश होने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसको वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर छुड़ाया।

महिला की मौत हो चुकी थी। गौरतलब है 50 वर्षीय महिला के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। क्षेत्र में बाघ द्वारा लगातार लोगों को मारे जाने की घटनाओं से दहशत का माहौल है।

टैग: Death
शेयर करें