मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

इंतजार खत्मः काजोल की सीरीज ‘द ट्रायल’ का ट्रेलर रिलीज

Rakesh

काजोल की इस दमदार सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। जिसमें काजोल एक तेजतर्रार वकील, मां और पत्नी नयनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाने वाली हैं। जो अपनी लाइफ की परेशानियों से जूझती हुई नजर आने वालीं हैं।

kajol
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस अदाकारा काजोल फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के जरिए ओटीटी पर कदम रखेंगी। इस सीरीज का ऐलान भी एक्ट्रेस ने काफी यूनिक तरीके से किया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

वहीं अब काजोल की सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में काजोल की इस दमदार सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। जिसमें काजोल एक तेजतर्रार वकील, मां और पत्नी नयनिका सेनगुप्ता की  भूमिका निभाने वाली हैं।

जो अपनी लाइफ की परेशानियों से जूझती हुई नजर आने वाली हैं। इस ट्रेलर को डिज्री प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है- ‘परीक्षा जितनी कठिन होगी, वापसी उतनी ही कठिन होगी’।

काजोल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

आपको बता दें कि इस सीरीज का ऐलान करने के लिए काजोल ने एक तगड़ा पब्लिसिटी स्टंट खेला था। दरअसल एक्ट्रेस ने इसके लिए अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर कर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी में सबसे मुश्किल ट्रायल को झेल रही हूं। सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। काजोल की इस पोस्ट ने ना सिर्फ फैंस के बीच बल्कि इंडस्ट्री में भी तहलका मचा दिया था। हालांकि उसी शाम काजोल ने अपनी सीरीज का ऐलान भी कर दिया था।

फैंस को सीरीज का इंतजार

काजोल को आखिरी बार फिल्म सलाम वेंकी में देखा गया था। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने लीक से हटकर ओटीटी पर दमदार वापसी की है। काजोल की ये वेब सीरीज द ट्रायल-प्यार,कानून,धोखा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।जिसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टैग: entertainment
शेयर करें