1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Twitter : ट्विटर करेगा एलन मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, मस्क ने उड़ाया मजाक, कहा- अब उन्हें कोर्ट में BOT का करना होगा खुलासा

Twitter : ट्विटर करेगा एलन मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, मस्क ने उड़ाया मजाक, कहा- अब उन्हें कोर्ट में BOT का करना होगा खुलासा

ट्वीटर की कानूनी कार्रवाई को लेकर एलन मस्क ने ट्वीटर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अब उन्हें कोर्ट में BOT का खुलासा करना होगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

वॉशिंगटन, 11 जुलाई। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर 44 अरब डॉलर का अधिग्रहण सौदा रद्द होने के बाद दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति एलन मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। ट्विटर ने न्यूयॉर्क के कानूनी फर्म वाचटेल, रोसेन, लिप्टन और काट्ज LLP से इसके लिए संपर्क किया है। ट्विटर अगले हफ्ते डेलावेयर में केस दायर करेगा। मस्क का प्रतिनिधित्व कानूनी फर्म क्विन इमानुएल उर्कहार्ट ऐंड सुलिवन कर रही है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

मामले पर ट्विटर के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा है कि कंपनी बोर्ड मस्क के साथ सहमत मूल्य और शर्तों पर लेनदेन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब ट्विटर समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। हमें विश्वास है कि हम इसमें जीत हासिल करेंगे।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

तो वहीं ट्वीटर की कानूनी कार्रवाई को लेकर एलन मस्क ने ट्वीटर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अब उन्हें कोर्ट में BOT का खुलासा करना होगा।

गौरतलब है कि मस्क की टीम ने ट्विटर को भेजे पत्र में 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्विटर खरीद सौदे को खत्म करने की घोषणा की थी। इसमें कई तरह के उल्लंघनों के कारण सौदे को स्थगित करने के कारणों का जिक्र किया गया था। पत्र के मुताबिक ट्विटर के स्पैम और फर्जी खातों का अनुपात 5 फीसदी से कहीं ज्यादा है।

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई

बतादें कि एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को खरीदने के लिए 54.20 डालर प्रति शेयर की पेशकश की थी। इसके आधार पर ट्विटर की अनुमानित कीमत 44 अरब डॉलर होती है। पिछले महीने मस्क ने इस सौदे को रोक दिया था। इसका मकसद था कि उनकी टीम ट्विटर के 5 प्रतिशत से कम फर्जी या स्पैम खाते के दावे की जांच कर सके। मस्क का कहना है कि ट्विटर फर्जी खातों की संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका है। जिसके कारण ये सौदा रद्द किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com