मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में दो कार हादसे का शिकार, सात लोग बाल-बाल बचे

Rakesh

मसूरी में शनिवार देर शाम को दूधली हाथी पांव रोड पर दो कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें से एक कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जबकि दूसरी कार सड़क किनारे पलट गई। शनिवार देर शाम अधिक कोहरा और बारिश होने के कारण यह हादसा हुआ।

accedent
शेयर करें

मसूरी। मसूरी में शनिवार देर शाम को दूधली हाथी पांव रोड पर दो कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें से एक कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जबकि दूसरी कार सड़क किनारे पलट गई। शनिवार देर शाम अधिक कोहरा और बारिश होने के कारण यह हादसा हुआ।

लोगों ने बताया कि देर शाम को देहरादून के कुछ लोग दो गाड़ियों में सवार होकर भदराज मंदिर से दर्शन करके वापस देहरादून जा रहे थे। इस बीच अचानक दूधली से हाथी पांव आते हुए एक कार अनियंत्रित हो गई और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।

वहीं दूसरी ओर हाथीपांव दुधली मार्ग पर एक अन्य कार सड़क किनारे सड़क और खाई के बीच में अटक गई। जिसे बड़ी मुश्किल से निकाल गया। उसमें सवार तीन लोग भी बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कारों में सात लोग थे, जो कुशल हैं। सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मसूरी पुलिस ने बताया कि दोनों हादसे का शिकार हुई कारों में सात लोग सवार थे। जो सकुशल हैं।

टैग: car
शेयर करें