1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहारः पटना कॉलेज में सीट के लिए छात्रों के दो गुट भिड़े, गोलीबारी और बमबाजी से एक छात्र जख्मी

बिहारः पटना कॉलेज में सीट के लिए छात्रों के दो गुट भिड़े, गोलीबारी और बमबाजी से एक छात्र जख्मी

बिहार के पटना कॉलेज में कक्षा में बैठने के लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान गोलीबारी और बमबाजी भी हुई। जिससे एक छात्र घायल हो गया। उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।

By Rajni 

Updated Date

पटना। बिहार के पटना कॉलेज में कक्षा में बैठने के लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान गोलीबारी और बमबाजी भी हुई। जिससे एक छात्र घायल हो गया। उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

घटना तब हुई जब कॉलेज में इंडक्शन मीट चल रह रहा था। इसी दौरान कक्षा में बैठने को लेकर पटना कॉलेज के दो हॉस्टलों के छात्र आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी।

कुछ ही देर बाद  दोनों ओर से बमबाजी होने लगी। अचानक एक हॉस्टल के छात्रों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक हॉस्टल के एक छात्र को गोली लग गई। वहीं दूसरे छात्र को गोली छूते हुए निकल गई। घटना के बाद पटना कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

उपद्रव को देखते हुए पटना कॉलेज प्रबंधन से क्लास सस्पेंड कर दिया। इंडक्शन मीट भी बीच में ही खत्म कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रों के अनुसार, बुधवार को खेलने के दौरान दो हॉस्टल के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। इसमें दोनों ओर से मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों हॉस्टलों के छात्र आपस में भिड़ गए।

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com