Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine : यूक्रेन को अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश देंगे घातक हथियार, यूक्रेन का दावा- रूस के 5300 सैनिक मारे

Ukraine : यूक्रेन को अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश देंगे घातक हथियार, यूक्रेन का दावा- रूस के 5300 सैनिक मारे

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने 28 फरवरी तक के आंकड़े जारी कर 5 दिनों में रूस के 5300 सैनिकों के मारे जाने की बात कही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 28 फरवरी। रूस का आक्रमण झेल रहे यूक्रेन को अब अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, एस्तोनिया, स्वीडन और फिनलैंड से घातक हथियार मिलेंगे। इनमें यूक्रेन को अमेरिका और जर्मनी हेलीकॉप्टर और मार गिराने वाले स्टिंगर मिसाइल की आपूर्ति करेंगे।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

अमेरिका यूक्रेन को देगा स्टिंगर मिसाइल

अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइल की सीधी आपूर्ति करने को मंजूरी दे दी है। व्हाइट हाउस से ये मंजूरी स्वीकृत पैकेज के हिस्से में पहली बार दी गई है। अब यूक्रेन तक ये अमेरिकी हथियार पहुंचाने की व्यवस्था पर काम हो रहा है। जर्मनी पहले ही यूक्रेन को 500 स्टिंगर मिसाइलों रहित अन्य अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति की घोषणा कर चुका है। उच्च गति वाले ये स्टिंगर बहुत सटीक होते हैं और हेलीकॉप्टर को गिराने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। यूक्रेनी अधिकारी इन शक्तिशाली हथियारों को मुहैया कराने का अनुरोध कर रहे थे। एस्तोनिया भी यूक्रेन को स्टिंगर मुहैया करा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को घातक सैन्य हथियार मुहैया कराएगा

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भी सोमवार को घोषणा की कि वो रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन की मदद करने के लिए घातक सैन्य हथियार मुहैया कराएगा। ऑस्ट्रेलिया पहले भी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की निधि में 30 लाख डॉलर का योगदान करने, सैन्य और चिकित्सकीय उपकरणों की आपूर्ति की घोषणा कर चुका है। स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन और रक्षा मंत्री पीटर हल्टक्विस्ट ने बताया कि यूक्रेन की सेना की मदद के लिए 5,000 टैंक रोधी हथियार, 5,000 हेलमेट और 5,000 रक्षा कवच भेजे जाएंगे। फिनलैंड ने भी दो आपातकालीन चिकित्सा देखभाल केंद्रों के लिए उपकरण, 2,000 हेलमेट, 2,000 बुलेटप्रूफ जैकेट और 100 स्ट्रेचर भेजने का ऐलान किया है।

पढ़ें :- UP : अज्ञात कारणों के चलते BSNL टॉवर के कर्मचारी ने लगाई फ़ासी, परिजनों में कोहराम

यूक्रेन का दावा- रूस के 5300 सैनिक मारे

वहीं यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के 5 दिन बाद दोनों देश वार्ता की मेज पर आए हैं। लेकिन तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने रूस के 5300 सैनिक मार डाले हैं। वार्ता से ठीक पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को जान बचाने की चेतावनी देते हुए देश छोड़कर जाने को कहा है।

यूक्रेन की जेलों में बंद कैदियों को रिहा करने की घोषणा

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस तुरंत संघर्ष विराम की घोषणा करे और यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुला ले। उन्होंने रूसी सैनिकों से कहा कि पहले ही साढ़े 4 हजार से अधिक रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं, अब आप लोग यहां क्यों आए हो। हथियार डाल दो और अपने कमांडरों और अफवाह फैलाने वालों पर विश्वास मत करो, बस अपनी जान बचाओ और देश छोड़कर चले जाओ। उन्होंने यूक्रेन की जेलों में बंद उन कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है, जिनके पास सैन्य अनुभव है। वो लोग अगर रूस के खिलाफ जंग लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें इसका मौका दिया जाएगा।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा

पढ़ें :- पूर्व सांसद जयाप्रदा के नाम रामपुर अद्दलत से फिर जारी हुए गैर जमानती वारंट

इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने 28 फरवरी तक के आंकड़े जारी कर 5 दिनों में रूस के 5300 सैनिकों के मारे जाने की बात कही है। दावा किया गया है कि यूक्रेन की सेना ने रूस के 29 युद्धक विमान और 29 हेलीकॉप्टर भी मार गिराए हैं। 5 एंटी एयरक्राफ्ट वाहन और 191 टैंक तबाह करने का दावा भी किया गया है। रूसी सेना की 291 कारें, ईंधन के 60 टैंकर, 3 ड्रोन और 816 व्यक्तिगत सैन्य वाहन उड़ाने का दावा भी यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com