Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine : यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- 6 दिन में मारे 6 हजार रूसी सैनिक

Ukraine : यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- 6 दिन में मारे 6 हजार रूसी सैनिक

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार डटे हुए हैं। हमले के 7वें दिन बुधवार को उन्होंने कहा कि रूस चाहे जितनी कोशिश कर ले, वो यूक्रेन पर बम और हवाई हमलों के जरिए कब्जा नहीं कर पाएगा। 6 दिन में 6 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 02 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले के 7वें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने यूक्रेन की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन की सेना ने 6 दिन में 6 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

पढ़ें :- पायलट के गढ़ में आज पीएम की सभा,राजस्थान के रण में आज उतरेंगे पीएम मोदी

6 दिन में 6 हजार रूसी सैनिक मारे गए- यूक्रेन के राष्ट्रपति

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार डटे हुए हैं। हमले के 7वें दिन बुधवार को उन्होंने कहा कि रूस चाहे जितनी कोशिश कर ले, वो यूक्रेन पर बम और हवाई हमलों के जरिए कब्जा नहीं कर पाएगा। 6 दिन में 6 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। बाबिनयार पर रूस के हमले का जिक्र करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यहां किया गया हमला साबित करता है कि रूस में कई लोगों के लिए हमारा कीव बिल्कुल विदेशी हिस्से की तरह है।

आज यूक्रेनी लोग अजेयता के प्रतीक बन गए

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि इन लोगों को कीव के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। इन्हें हमारे इतिहास की जानकारी नहीं है। इन लोगों को सिर्फ आदेश है कि ये हमारे इतिहास, हमारे देश और हम सब को मिटाएं, लेकिन ये ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता पर भरोसा है। हॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनीतिकों तक पूरी दुनिया यूक्रेन के लोगों की प्रशंसा कर रही है। आज यूक्रेनी लोग अजेयता के प्रतीक बन गए हैं। वो प्रतीक जिससे किसी भी देश के लोग किसी भी पल धरती पर सबसे अच्छे लोग बन जाते हैं।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किया रूस के नुकसान का जिक्र

वहीं रूस के नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संख्या के बारे में सोचिए। कम से कम 6 हजार रूसी मारे जा चुके हैं, वो भी यूक्रेन को पाने के लिए, जो असंभव है। हम अपनी जमीन पर हैं और मिसाइलों, बमों, टैंकों और हवाई हमलों से कुछ भी नहीं बदलेगा। इस बीच यूक्रेन की सेना ने 2 मार्च की सुबह 9 बजे तक रूसी सेना के नुकसान के आंकड़े जारी किए हैं। उसमें 5840 सैनिकों की मौत का दावा किया गया है। साथ ही 30 हवाई जहाज, 31 हेलीकाप्टर और 211 टैंक उड़ाने का दावा भी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com