मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
अन्य खबरें

हेमंत सरकार के विज्ञापन में धांधली का अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

इंडिया वॉइस

हेमंत सोरेन ने इससे पूर्व में प्रदेश में भाजपा को बैनर और पोस्टर वाली सरकार कहा था लोग इसको लेकर भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

hemant soren
शेयर करें

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल को पूरे हुए दो साल हो चुके हैं बीते 29 दिसम्बर को सरकार के दो साल पूरे होने पर राज्य में कई योजनाओं की शुरुआत सीएम ने की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद हेमंत सरकार और सूचना प्रचार विभाग झारखण्ड पर सवाल उठाया जा रहा है। दरअसल इस विडियो में विज्ञापन में धांधली करने का जो अनोखा तरीका है, आप उससे सोचने पर मजबूर हो जायेंगे। लोग सोशल मीडिया पार इसको लेकर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल वायरल विडियो एक व्यक्ति हेमंत सोरेन के दो होर्डिंग ले कर अलग अलग जगहों पर उसको लगाकर उसकी फोटो खींचता है। फिर उसी होर्डिंग को लेकर अगली जगह पर जाता है और वहां भी तस्वीर खींचता है।

इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर सरकार की चुटकी ले रहे हैं, कुछ लोग टेंडर लेने वाली एजेंसी के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं। वहीँ कुछ लोग कह रहे हैं कि आँख बंद कर के विज्ञापन देने और जनता के पैसे को लूटने का खेल बहुत पुराना है। हेमंत सोरेन ने इससे पूर्व में प्रदेश में भाजपा को बैनर और पोस्टर वाली सरकार कहा था लोग इसको लेकर भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेयर करें