1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. WHO ने भारतीय फार्मास्युटिकल के दो खांसी की सिरप को लेकर जारी किया अलर्ट; इन 2 सिरप से जा सकती है जान

WHO ने भारतीय फार्मास्युटिकल के दो खांसी की सिरप को लेकर जारी किया अलर्ट; इन 2 सिरप से जा सकती है जान

WHO alert on cough syrups: WHO ने नोएडा स्थित भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी मैरियन बायोटेक की खांसी के 2 कफ syrups को लेकर चेतावनी जारी की है,बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मैरियन बायोटेक द्वारा निर्मित ये कफ सिरप ऐसे हैं, जो गुणवत्ता मानकों या विशिष्टताओं को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हैं.इसलिए मैरियन बायोटेक द्वारा बनाई गई दो खांसी कि दवाई का इस्तेमाल बच्चों के लिए नहीं की जानी चाहिए.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Geneva News: WHO ने नोएडा स्थित भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी मैरियन बायोटेक की खांसी के 2 कफ syrups को लेकर चेतावनी जारी की है,बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मैरियन बायोटेक द्वारा निर्मित ये कफ सिरप ऐसे हैं, जो गुणवत्ता मानकों या विशिष्टताओं को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हैं.इसलिए मैरियन बायोटेक द्वारा बनाई गई दो खांसी कि दवाई का इस्तेमाल बच्चों के लिए नहीं की जानी चाहिए.यह सिरप बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है,इसके सेवन से बच्चों कि जान भी जा सकती है.

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

WHO ने कहा कि कंपनी ने सुरक्षा के तय मानकों का पालन नहीं किया.WHO ने अपनी वेबसाइट पर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यह दो मेडिकल प्रोडक्ट घटिया (दूषित) उत्पादों को संदर्भित करता है. ये दो प्रोडक्ट AMBRONOL सिरप और DOK-1 मैक्स सिरप हैं. दोनों प्रोडक्ट के निर्माता मैरियन बायोटेक हैं. आज तक कंपनी के निर्माता ने सुरक्षा पर WHO को गारंटी प्रदान नहीं की है जिसके कारण इन उत्पादों की गुणवत्ता पर अलर्ट जारी किया गया है.

गौरतलब है कि हाल ही में उज्बेकिस्तान में खांसी की दवाई लेने के बाद बच्चों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद नोएडा स्थित फार्मा मैरियन बायोटेक पर संकट के बादल छा गए हैं. डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार, उज़्बेकिस्तान गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं द्वारा किए गए कफ सिरप के नमूनों के प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया कि दोनों उत्पादों में दूषित पदार्थों के रूप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की काफी मात्रा शामिल है.उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत से जुड़ी मैरियन बायोटेक कंपनी का उत्पादन लाइसेंस भी रद्द कर दिया.

गौतम बुद्ध नगर ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने कहा कि कंपनी द्वारा “पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के बाद हमने मैरियन बायोटेक कंपनी के उत्पादन लाइसेंस को निलंबित कर दिया है, निरीक्षण के दौरान पूछे गए दस्तावेजों के आधार पर राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था. आपको बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि खांसी की दवाई Dok1 Max में संदूषण की खबरों के मद्देनजर नोएडा स्थित फार्मा कंपनी की सभी निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com