1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varanasi : हमारे लिए विकास का अर्थ गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं का सशक्तिकरण- पीएम मोदी

Varanasi : हमारे लिए विकास का अर्थ गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं का सशक्तिकरण- पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि हमारे लिए विकास का अर्थ गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं का सशक्तिकरण है। हमारे लिए विकास का अर्थ सिर्फ चमक-धमक नहीं है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

वाराणसी/नई दिल्ली, 07 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि हमारे लिए विकास का अर्थ गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं का सशक्तिकरण है। हमारे लिए विकास का अर्थ सिर्फ चमक-धमक नहीं है।

पढ़ें :- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा...ऑलवेज चियर फोर भारत,' PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 1774 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी में शुरू की जा रही परियोजनाएं शहर की विकास यात्रा को गति देंगीं, उन्हें ‘ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स’ में आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि इस शहर में एक काम खत्म होता है और दूसरा शुरू होता है। आज भी 1700 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

पढ़ें :- हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा : PM मोदी

केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने हमेशा गरीब की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है। कोरोना की मुफ्त वैक्सीन से लेकर गरीबों को मुफ्त राशन की व्यवस्था तक सरकार ने सेवा का कोई अवसर नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम देश के शहरों को धुआं मुक्त करने के लिए CNG से चलने वाली गाड़ियों के लिए सुविधाओ का विस्तार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हम गंगा जी का ध्यान रखने वाले हमारे नाविकों की डीजल और पेट्रोल से चलने वाली नावों को CNG से जोड़ने का भी विकल्प दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि काशी हमेशा से जीवंत, निरंतर प्रवाहमान रही है। अब काशी ने एक तस्वीर पूरे देश को दिखाई है जिसमें विरासत भी है और विकास भी है। काशी के जागरूक नागरिकों ने जिस तरह देश को दिशा देने वाला काम किया है, उसे देखकर मैं आनंदित हूं। काशी के नागरिकों ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि शॉर्ट-कट से देश का भला नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सावन बहुत दूर नहीं है। देश और दुनिया से बाबा भक्त भारी संख्या में काशी आने वाले हैं। विश्वनाथ धाम परियोजना पूरी होने के बाद ये पहला सावन उत्सव होगा। विश्वनाथ धाम को लेकर पूरी दुनिया में कितना उत्साह है ये आपने बीते महीनों में खुद अनुभव किया है।

पढ़ें :- 'नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम', PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए विकास का अर्थ सिर्फ चमक-धमक नहीं है। हमारे लिए विकास का अर्थ है गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी, माताएं-बहनें, सबका सशक्तिकरण। इसलिए हम कोशिश करते हैं कि अगर घर बनाया जाए तो वह महिला के नाम पर हो। हम हर गरीब का पक्का घर देने का काम सुनिश्चित कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com