मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale का 77 साल की उम्र में निधन

इंडिया वॉइस

Vikram Gokhle Death: हिन्दी और मराठी फिल्मों के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वहीं एक्टर की मौत से सेलेब्स और तमाम फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.

शेयर करें

Vikram Gokhle Death: हिन्दी और मराठी फिल्मों के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वे 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे. उनकी बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर को बचाया ना जा सका और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पहले भी फैल गई थी निधन की अफवाह
आपको बता दें कि हाल ही में विक्रम गोखले के निधन की अफवाह भी फैल गई थी जिसके बाद तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था. बाद में उनकी बेटी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया था कि एक्टर की हालत सीरीयस है और वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. लेकिन जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे एक्टर ने आज अंतिम सांस ली है.

26 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
Vikram Gokhle ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म परवाना से की थी. गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ शामिल हैं

2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था
2010 में, उन्होंने मराठी फिल्म ‘अनुमति’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए 2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. उन्होंने मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी.विक्रम गोखले को आखिरी बार अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी-स्टारर ‘निकम्मा’ में देखा गया था, जो इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

शेयर करें