मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

विक्की कौशल पर FIR, शूटिंग में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में बुरे फंसे

इंडिया वॉइस

हाल ही में विक्की और सारा अली खान ने अपनी फिल्म की शूटिंग इंदौर में खत्म की है जिसकी एक तस्वीर वायरल हो गयी। तस्वीर में विक्की बाइक पर बैठे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही इस नंबर के असल मालिक जय सिंह यादव ने पुलिस से शिकायत की

विक्की कौशल
शेयर करें

फिल्म लुका-छिपी-2 की इंदौर में हुई शूटिंग के दौरान अभिनेत्री सारा अली खान को मोटरसाइकिल में घुमाकर विक्की कौशल कानूनी उलझन में फंस गए हैं। साथ ही फिल्म निर्देशक की मुसीबत भी बढ़ गई है।

दरअसल हुआ यह है कि इस मोटरसाइकिल पर एक्टिवा का नंबर एमपी 09 यूएल 4872 (आरसी) चस्पा किया गया। यह दृश्य सोशल मीडिया में वायरल होते ही इस नंबर के असल मालिक जय सिंह यादव ने पुलिस से शिकायत की। साथ ही आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी को सूचित किया। आरटीओ ने इसे गैरकानूनी माना है। उन्होंने कहा है कि इस पर कार्रवाई होगी।

शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘फिल्म के सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है। मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन यह अवैध है। वो मेरी नंबर प्लेट का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं कर सकते। मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।’

शेयर करें