मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

झारखंड में मुस्लिम युवक की पिटाई का विडियो वायरल, सीएम सोरेन ने दिया ये आदेश

इंडिया वॉइस

मुस्लिम युवक से जय श्री राम का नारा जबरन लगवाया जा रहा है। यह मामला झारखंड के धनबाद का बताया जा रहा है।

Mob Lynching
शेयर करें

झारखंड : राज्य में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रही है जिसमें एक मुस्लिम युवक को बीच सड़क पर पीटा जा रहा है इतना ही नहीं उस व्यक्ति को सड़क पर थूक कर चाटने को कहा जा रहा है और मुस्लिम युवक से जय श्री राम का नारा जबरन लगवाया जा रहा है। यह मामला झारखंड के धनबाद का बताया जा रहा है।

इस विडियो के वायरल होने के बाद झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डीसी धनबाद को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, कृपया उक्त मामले की जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाई करते हुए सूचित करें। अमन चैन से रहने वाले झारखण्डवासियों के इस राज्य में वैमनस्य की कोई जगह नहीं है।

इस मामले पर झारखंड सरकार में विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने ट्वीट कर के लिखा, ऐसे कृत्य करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बीजेपी वालों का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. झारखंड के अमन चैन को बिगाड़ने वालों को जनता अच्छे से पहचानी है आने वाले समय में उन्हें मुँह छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी।

 

शेयर करें