मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर
क्षेत्रीय

हैदराबाद की रैली के दौरान हुई Assam CM की सुरक्षा मे चूक, शख्स ने की माइक तोड़ने की कोशिश- देखें विडियो

इंडिया वॉइस

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का शुक्रवार को हैदराबाद में एक रैली के दौरान मंच एक व्यक्ति ने माइक तोड़ने कि कोशिश की। हिमंत बिस्वा सरमा वहाँ पर गणपती विसर्जन के लिए आए थे।

शेयर करें

Hyderabad: हैदराबाद की रैली के दौरान हुई Assam CM की सुरक्षा मे बड़ी चूक, शहर में एक रैली के दौरान मंच पर लगे माइक को तोड़कर एक शख्स ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भिड़ने की कोशिश की। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों ने उस शख्स को तुरंत ही वहां से हटा दिया. दरअसल, असम के मुख्यमंत्री यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे. उन्हें भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति और उडुपी द्रष्टा पेजावर स्वामी धर्माधिकारी ने हैदराबाद में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था.

विडियो मे देखा जा सकता है की एक आदमी मे स्टेज पर आ जाता है और असम के सीएम से भिड़ने की कोशिश करता है और माइक भी तोड़ना चाहता है। यह घटना उस वक्त सामने आई, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति की रैली के दौरान मंच पर मौजूद थे. तभी पीछे से एक शख्स आता है और माइक को तोड़ने के बाद असम के सीएम से भिड़ने की कोशिश करता है.

बता दें कि हैदराबाद पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज ही हैदराबाद स्थित महालक्ष्मी मंदिर का दौरा भी किया था। उन्होंने इस दौरान कहा कि, “सरकार केवल देश और प्रजा के लिए होनी चाहिए। सरकार कभी भी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए… देश में उदारवाद और कट्टरवाद है और इन दोनों के बीच देश में ध्रुवीकरण हमेशा से है।” फिलहाल हैदराबाद पुलिस हिंमत बिस्वा सरमा से भिड़ने से वाले शख्स से पूछताछ कर रही है।

शेयर करें