मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

देश के इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड,मौसम विभाग ने जारी की ये भविष्यवाणी

इंडिया वॉइस

भारत में एक साथ मौसम के सभी रंग देखने को मिल रहे हैं. एक ओर जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण के राज्यों में बारिश देखी जा रही है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर और मध्य भारत में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है.

Weather Alert
शेयर करें

भारत में एक साथ मौसम के सभी रंग देखने को मिल रहे हैं. एक ओर जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण के राज्यों में बारिश देखी जा रही है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर और मध्य भारत में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. दिन की धूप नरम पड़ने लगी है, वहीं रात का पारा गिर रहा है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है

इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. पहाड़ों पर हो रही बर्फाबारी और बारिश के कारण मौसम का तापमान धीरे-धीरे गिरकर शून्य से भी नीचे पहुंच गया है.पहाड़ी राज्यों में पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण कई इलाकों में जहां तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है, वहीं सड़कों पर बर्फ के जमा होने से सड़कें बद हो गई हैं और यातायात बाधित हो गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार गिर रहे पारे का असर अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा. अगले एक से दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने 13 नवंबर तक पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही असम, मणिपुर, मिजोरम समेत पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में आज भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है. पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है.

शेयर करें