मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

जम्मू-लद्दाख-उत्तराखंड में बारिश के आसार, दिल्ली NCR में बढ़ी ठंड

इंडिया वॉइस

Weather Update: स्काईमेट वेदर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. वहीं, इस राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Weather Alert
शेयर करें

Weather Update: देश में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है. कई इलाकों में सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है. वहीं धुंध ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. वहीं पहाड़ी राज्यों के तापमान में जबरदस्त गिरावाट देखी जा रही है.मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों कुछ इलाकों मे बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का दौर जानी रहने के आसार हैं. दरअसल हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी तेज हो गई है. साथ ही कई जगहों पर बारिश हो रही है. इससे यहां के कई इलाकों तापमान का पारा गिर शून्य से भी काफी नीचे माइनस में चला गया है. लिहाजा यहां लोगों की भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

स्काईमेट वेदर के जाहिर अनुमान के मुताबिक, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. अगले चार से पांच दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, समेत दिल्ली में ठंड के बढ़ने का पूर्वानुमान है.

इस राज्य में जारी हुआ रेड अलर्ट…

इसके साथ ही राजस्थान में हल्की बारिश होते दिख सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. तमिलनाडु में इस पूरे हफ्ते अलग-अलग हिस्सों में बारिश होते दिखेगी वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

शेयर करें