मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

इंडिया वॉइस

राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और आस-पास के राज्यों में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 अक्टूबर तक मध्यम से तेज वर्षा होगी.

Weather Alert
शेयर करें

देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. उत्तर से लेकर दक्षिण और पूवोत्तर भारत में पोस्ट-मानसून बारिश जारी है. राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और आस-पास के राज्यों में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. कल रात भी अच्छी बरसात हुई, जो आज सुबह भी जारी है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 अक्टूबर तक मध्यम से तेज वर्षा होगी. वहीं, यूपी में भी बारिश का यह सिलसिला आज और कल जारी रहने वाला है.

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते ऐसी मौसमी गतिविधियां बनी हैं. उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी आईएमडी ने जारी किया है. कुमाऊं क्षेत्र में रेड तो गढ़वाल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुमाऊं के 5 जिलों नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. वहीं, गढ़वाल के टिहरी और पौड़ी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे.

उत्तर-पश्चिमी यूपी में आज के लिए रेड अलर्ट

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पश्चिमी यूपी के जिलों में भी 9 अक्टूबर तक बारिश होगी.

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है. गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

शेयर करें