मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘Why I Killed Gandhi’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, बताया फैसले की असल वजह

इंडिया वॉइस

याचिकाकर्ता का कहना है कि ट्रेलर में गांधी को भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार घोषित कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है

शेयर करें

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘व्हाई आई किल्ड गांधी’ (Why I Killed Gandhi) के ओटीटी प्लेटफार्म या सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की रोक की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपके मूल अधिकार का हनन नहीं हुआ है। आप चाहें तो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

याचिका सिकंदर बहल ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वकील अनुज भंडारी ने कहा कि अगर इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई गई तो ये राष्ट्रपिता की छवि को काफी नुकसान पहुंचाएगा। इससे लोगों में असंतोष और घृणा पैदा होगी। याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म के जरिये सांप्रदायिक तनाव और घृणा पैदा करने की कोशिश की गई है।

याचिका में कहा गया है कि फिल्म में 2 मिनट 20 सेकंड के ट्रेलर में गांधी को भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार घोषित कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है। याचिका में ओटीटी के कंटेंट को रेगुलेट करने की मांग की गई थी। वहीं याचिका में यह भी दर्ज किया गया है कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की हरी झंडी भी नहीं ली गई है।

https://youtu.be/-kMdNHC5NFM

शेयर करें