मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

झारखण्ड के 300 थानों में खुलेगा महिला हेल्प डेस्क, निर्भया फंड से होगा निर्माण

इंडिया वॉइस

राज्य पुलिस मुख्यालय ने 300 थानों में पहले चरण में महिला हेल्प डेस्क खोलने की योजना बनायी है। इस हेल्प डेस्क का निर्माण केंद्र सरकार के निर्भया फंड की योजना से होगा।

hemant soren
शेयर करें

झारखंड : आपराधिक मामलों को देखते हुए राज्य में अहम् फैसला लिया गया है।  झारखंड में महिला हिंसा और उससे जुड़े मामलों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए राज्य के अधिकांश शहरी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोला जाएगा। रांची के सभी थानों के साथ राज्य पुलिस मुख्यालय ने 300 थानों में पहले चरण में महिला हेल्प डेस्क खोलने की योजना बनायी है। इस हेल्प डेस्क का निर्माण केंद्र सरकार के निर्भया फंड की योजना से होगा।

राज्य के थानों में महिला हेल्प डेस्क सुचारू रूप से चलाने के लिए 300 टैबलेट की खरीद की जाएगी। राज्य के एडीजी सीआईडी प्रशांत सिंह ने इसके लिए एक तकनीकी समिति बनाई है। इस समिति के अध्यक्ष सीआईडी एसपी कार्तिक एस है, वहीँ इस टीम में सदस्य के तौर पर डीएसपी सीआइडी महेंद्र सिंह मुंडा, एनआईसी के वैज्ञानिक अशोक कुमार, व डाटा सेंटर के प्रेम कुमार शामिल है।
अधिकारियों के अनुसार राज्य के 300 थानों का चयन हो चुका है। टैबलेट और अन्य जरूरी संसाधनों की खरीद के बाद फरवरी तक महिला हेल्प लाइन खोल दिए जाएंगे।

शेयर करें