मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

खजूर के यह लाभ चौंक जाएंगे आप।

Avnish

खजूर खाने तो सब है लेकिन इसके पीछे के फायदे नहीं पता होते क्या आपके साथ भी ऐसा है तो चलिए फायदे जान लेते है।

dates
शेयर करें

नई दिल्ली ।  खजूर एक मेवा है वो काफी समय से खाने के चलन में है। खजूर का सेवन करने से ब्रेन हेल्थ को बढ़ोत्तरी मिलती है। खजूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर में उपस्थित पोषक तत्व और अन्य योगिक गुण इसे दिमाग के लिए उपयोगी बनाते हैं। अगर आप अपने दिमाग की सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो खजूर को अपनी डाइट में आपको शामिल करना चाहिए।

चलिए जानते है कुछ

  1. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव: खजूर में ऐंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में फ्री रैडिकल्स को नष्ट करते हैं। यह फ्री रैडिकल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ावा देते हैं, जो ब्रेन को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
  2. इंफ्लैमेशन से बचाव: खजूर में मौजूद फिटोन्यूट्रिएंट्स जैसे मैग्नीजियम और विटामिन B शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो ब्रेन हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं।
  3. नर्वस सिस्टम की सहायता: खजूर में विटामिन B ग्रुप की मात्रा भी होती है, जो नर्वस सिस्टम को सहायक होता है।

इसके अलावा खजूर खाने के और भी फायदे है: 

  • ऊर्जा की प्राप्ति: खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, और सूक्रोज जैसी शर्करा होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।
  • अच्छा आहार: इसमें डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स होते हैं जो पाचन के लिए अच्छे हैं और चोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।
  • हड्डियों के लिए: खजूर में सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर, और मैग्नीजियम होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

इसे आप ताज़ा या फिर भिगोकर भी खा सकते हैं। रात भर इसे भिंगोकर खाने से इसकी सतह पर मौजूद टेनिन निकल जाता है। इससे पाचन में आसानी होती है।

शेयर करें