मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

उत्तरी अफगानिस्तान में नमाज के बाद मदरसे में बम विस्फोट, 15 की मौत और 27 घायल

इंडिया वॉइस

Afghanistan: अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के मध्य में स्थित ऐबक शहर में विस्फोट हुआ। इस बार मदरसे को निशाना बनाया गया है। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और 27 लोग घायल हुए हैं। यह बम ब्लास्ट दोपहर की प्राथर्ना के समय हुआ है।

शेयर करें

Bomb Blast In Afghanistan: एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान में हुआ आतंकी हमला और इस बार निशाना बना मदरसा। अफगानिस्तान के समांगन के एबक शहर में बुधवार (30 नवंबर) को बम धमाका हुआ है. जहदिया मदरसे में दोपहर की नमाज के बाद हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए हैं. अफगानिस्तान के टोलो समाचार ने एक प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी है.

तालिबान के एक अधिकारी का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए बम धमाके में कम से कम दस छात्रों की मौत हो गई। हमले की अब तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट के बारे में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लगभग 200 किमी उत्तर में एबक में एक डॉक्टर ने कहा कि हताहतों में ज्यादातर युवा थे. नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, “ये सभी बच्चे और आम लोग हैं.” वहीं तालिबान का कहना है कि पिछले साल देश पर कब्जा करने के बाद से उसका ध्यान युद्धग्रस्त देश की सुरक्षा पर है.

पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से नागरिकों को निशाना बनाकर दर्जनों विस्फोट और हमले हुए हैं, जिनमें से अधिकांश का दावा आईएसआईएल (आईएसआईएस) ने किया है.

शेयर करें